फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नहीं दिए सीवरेज कनेक्शन, रास्ते में बह रहा चैंबरों का गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड एक में लोगों का आना-जाना मुश्किल
विज्ञापन


वार्ड नंबर एक अणु के पास हो रही दिक्कत

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर एक अणु के पास सीवरेज चैंबर तो बना दिए लेकिन आज तक कनेक्शन नहीं मिले हैं। ऐसे में इन चैंबरों का गंदा पानी रास्तों पर बह रहा है। बरसात के मौसम में यह समस्या और बढ़ गई है और सारी गंदगी रास्तों पर बह रही है। लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। शहर में सीवरेज लाइनें बिछाने और कनेक्शन देने का कार्य जल शक्ति विभाग का है लेकिन जल शक्ति विभाग के कर्मचारी इन कार्यों को समय पर नहीं करवा रहे। अधिकारी भी समस्याओं को देखकर मूकदर्शक बने हुए हैं। शहर में कई जगह पर सीवरेज लीकेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। विभाग इन समस्याओं का समाधान करवाने की जहमत नहीं उठा रहा।
विज्ञापन



अधिकतर अधिकारी इन्हीं सड़कों से होकर अपने कार्यालयों और घरों की ओर जाते हैं। कुछ वर्ष पूर्व यह कार्य नगर परिषद करती थी लेकिन बाद में यह कार्य जल शक्ति विभाग को सौंप दिया गया। अब जल शक्ति विभाग इन कार्यों को नहीं करवा रहा। कई जगहों पर यह गंदगी पीने के पानी में भी घुल जा रही है और लोग डेंगू व अन्य भयंकर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। लोगों में दिनेश, रघुवीर, चंद्रशेखर, नारायण आदि ने कहा कि कई बार विभाग के एसडीओ को फोन किया गया लेकिन अधिकारी फोन का जवाब तक नहीं देते हैं। ऐसे में समस्या का समाधान भी नहीं हो पा रहा। इस बारे में जल शक्ति विभाग हमीरपुर के अधिशासी अभियंता राजेश ने कहा कि समस्या का हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें