शहर के वार्ड-9 में सीवरेज चैंबर लीकेज हो रहे हैं। सीवरेज की सारी गंदगी मुख्य सड़क पर बह रही है। ऐसे में वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का आरोप है कि नप नुमाइंदों और आईपीएच अधिकारियों को समस्या बताई है, लेकिन समाधान नहीं हो पाया है।
प्रदीप कुमार, प्रकाश चंद, देवराज, रोहित, नरेश कुमार, देशराज आदि का कहना है कि बस अड्डा से भोटा चौक के मुख्य सड़क मार्ग पर सीवरेज चैंबर लीक है। रविवार को दिन भर चैंबर से गंदगी सड़क पर बहती रही।
वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप है कि समस्या आईपीएच विभाग और नप अधिकारियों को पता है, लेकिन समस्या जस की तस है।
लोगों का आरोप है कि शहर के अन्य वार्डों में भी सीवरेज लीकेज है। मुख्य रास्तों और नालों में गंदगी बह रही है। शहर में बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
नप उपाध्यक्ष दीप कुमार बजाज का कहना है कि सोमवार को सीवरेज चैंबर की लीकेज को ठीक करवा दिया जाएगा।