फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला की छह पंचायतों के सात वार्ड कंटेनमेंट जोन घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला में कोरोना संक्रमित के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी होने के उपरांत जिला प्रशासन ने बड़सर, हमीरपुर तथा भोरंज उपमंडल की छह पंचायतों के सात वार्डों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। इसके साथ ही यहां कर्फ्यू में ढील भी समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन

जिला दंडाधिकारी हरिकेश मीणा ने बताया कि हमीरपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत ताल के गांव अमनेड़ (वार्ड-2 व 3) में कोविड-19 संक्रमित तीन मामले, ग्राम पंचायत सासन में संस्थागत संगरोध केंद्र घोषित घर में दो मामले, ग्राम पंचायत बारीं के गांव झनिक्कर (वार्ड-1) में एक मामला, बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत कुलहेड़ा के गांव गहरावास (वार्ड-1) में दो मामले , भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत सधरियाण के डुंगरी गांव (वार्ड-7 व 8)और बलोह पंचायत के नोहरा गांव में दो मामले सामने आने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई है।
ऐसे में संक्रमण को नियंत्रित करने एवं इसे फैलने से रोकने के लिए गांव अमनेड़ (वार्ड-2 व 3) सासन पंचायत के सासन गांव में बनाया संस्थागत संगरोध केंद्र, बारीं पंचायत के गांव झनिक्कर (वाड-1), बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत कुलहेड़ा के गहरावास गांव (वार्ड-1) मतदयाना, भोरंज उपमंडल की सधरियाण पंचायत के वार्ड-7 (हाऊस नंबर 20 से 131) और वार्ड नंबर-8 (हाऊस नंबर 40 से 88) तथा ग्राम पंचायत बलोह के गांव नोहरा को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। आदेशों के अनुसार इन क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति अथवा वाहन बाहर से भीतर या भीतर से बाहर नहीं आ-जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें