फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड एंटीजन टेस्ट में 7 और लोग कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रैपिड एंटीजन टेस्ट में 7 और लोग कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

हमीरपुर। जिले में मंगलवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि मंगलवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 71 सैंपल लिए गए। जिनमें से 7 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें नागरिक अस्पताल भोरंज के तीन लोग 50 वर्षीय, 54 वर्षीय और 37 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का 50 वर्षीय और 31 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। इनके अलावा हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर एक के 32 वर्षीय व्यक्ति और बिलासपुर जिले की घुमारवीं तहसील के गांव कनवरी के 48 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए जिले में अभी तक कुल मिलाकर 2 हजार 356 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें 126 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें