फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सात मेधावियों को मिला युवा विज्ञान पुरस्कार योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान विषय के मेधावियों को हिमकॉस्टे की ओर से प्रदान की गई राशि
विज्ञापन

युवा विज्ञान पुरस्कार योजना के तहत चयनित हुए थे विद्यार्थियों के नाम
शिमला के गियेटी थियेटर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मिला यह पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। युवा विज्ञान पुरस्कार योजना के अंतर्गत जिला हमीरपुर के सात मेधावी चयनित हुए हैं। चयनित विद्यार्थियों को शिमला के गियेटी थियेटर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य पर सम्मानित किया गया। प्रत्येक वर्ष प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से ओर से ली गई वार्षिक परीक्षाओं में विज्ञान संकाय के मेधावी विद्यार्थियों को इस योजना के तहत चयनित किया जाता है। वहीं, हिमकॉस्टे की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है, ताकि विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित किया जा सके।
विज्ञापन

युवा विज्ञान पुरस्कार योजना प्रत्येक वर्ष विज्ञान संकाय के मेधावी छात्रों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दिया जाता है। जिला हमीरपुर के सात मेधावी विद्यार्थियों के लिए 2.60 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त जारी हुई थी। विद्यार्थियों तनिष्क शर्मा, आस्था पटियाल, ओजस्विन महाजन, शिवांश धर्माणी, आकर्ष शर्मा, परीक्षित ठाकुर और शायना शर्मा ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके यह पुरस्कार राशि प्राप्त की है। इस बारे में जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने कहा कि हमीरपुर जिले के सात मेधावी विद्यार्थियों का चयन युवा विज्ञान पुरस्कार योजना के लिए हुआ था। चयनित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य पर शिमला के गियेटी थियेटर में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें