फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बारिश से हमीरपुर टाउन समेत सात पेयजल योजनाएं प्रभावित

Tue, 12 Aug 2025 08:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पानी में 20 हजार लीटर की कटौती, 118 लाख रुपये का नुकसान
विज्ञापन

जिले में एक मकान और दो गोशालाएं क्षतिग्रस्त

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले में सुबह से हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हमीरपुर टाउन समेत जिले में सात पेजयल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। सभी पेयजल योजनाएं जलशक्ति मंडल हमीरपुर की हैं। इससे पेयजल संकट पैदा हो गया है। प्लाही से हमीरपुर टाउन को पानी की सप्लाई होती है। अत्यधिक बारिश की चपेट में आने से प्लाही में पेयजल पाइप टूट गए हैं। इस कारण कई इलाकों पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। हमीरपुर टाउन को रोजाना 90 लाख लीटर पानी की आपूर्ति होती है। अब यहां पर करीब 70 लाख लीटर पानी की सप्लाई अन्य स्कीमों के माध्यम से हो रही है। जलशक्ति विभाग को करीब एक करोड़ 18 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के एसई नीरज ने बताया कि जल्द ही पेयजल स्कीमों को बहाल कर लिया जाएगा। वहीं वहीं लोक निर्माण विभाग के सभी सड़क मार्ग आवाजाही के लिए खुले हैं। लोक निर्माण विभाग के एसई विजय चौधरी ने बताया कि 24 घंटों में लोक निर्माण विभाग को करीब 92 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि कई सड़कों पर हल्का भूस्खलन हुआ थ, इसे तुरंत हटा दिया है। वहीं बिजली बोर्ड के एसई आशीष कपूर ने बताया कि बिजली सेवाएं सुचारू रूप से जारी हैं। बारिश के कारण गांव डरोगन पट्टी में राजीव कुमार का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं मोहनू में दिलीप सिंह और चौडू में संजीव कुमार की गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें