फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों और गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों का वैक्सीन के लिए होगा पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के वरिष्ठ नागरिकों और 25 से 59 साल तक विभिन्न बीमारियों से पीड़ित लोगों का एक मार्च से कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए पंजीकृत किया जाएगा। इस पंजीकरण के कुछ दिनों बाद यह लाभार्थी अपने नजदीकी बूथ में टीकाकरण करवा सकते हैं। वहीं, जिन हेल्थ वर्कर्स या फ्रंटलाइन वर्कर्स ने पहली या अवधि पूर्ण होने के बाद दूसरी डोज नहीं लगवाई है, वह भी अपनी डोज लगवा लें। जिले में कोरोना वैक्सीन के लिए 39 सरकारी केंद्र बनाए गए हैं। जबकि, जिले में अभी एक ही निजी अस्पताल में वैक्सीन उपलब्ध है। पार्वती अस्पताल दिम्मी में 250 रुपये में यह टीका उपलब्ध है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों व गंभीर बीमारी जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 से 59 साल तक के व्यक्ति को कोविड वैक्सीन लगाने के लिए वैक्सीनेशन केंद्रों पर प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रमेश रत्तू जिलाभर में पूरी टीम सहित सभी प्रबंधन देख रहे हैं।
डॉ. सोनी ने बताया कि सभी पात्र लोग एप या ऑनसाइट जाकर अपना पहचान प्रमाण पत्र दिखाकर पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें टीका लगने की तिथि के बारे में अवगत करवा दिया जाएगा। पहली मार्च को सभी हेल्थ केयर व फ्रंटलाइन वर्कर्स जो वैक्सीन की पहली डोज लगने के बाद 28 दिन का अंतराल पूरा कर चुके है, वे दूसरी डोज लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें