हमीरपुर। सीनियर सिटीजन काउंसिल हमीरपुर ने कैंसर पीड़ित व्यक्ति की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। नादौन विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले गांव मलांकड़, डाकखाना सेरा वाले उतम चंद कैंसर से पीड़ित हैं और उनका इलाज एम्स बिलासपुर में चल रहा है। उतम चंद दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था, लेकिन कैंसर की बीमारी में जो भी धनराशि थी, वो खर्च हो गई। शुक्रवार को सीनियर सिटीजन काउंसिल के प्रधान व अन्य पदाधिकारियों ने उतम चंद की पत्नी अरना कुमारी को एक लाख रुपये का चैक सौंपा। इस अवसर पर संस्था के प्रधान विजय कुमार पुरी ने बताया कि कैंसर पीड़ित उतम चंद को संस्था की ओर से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायत दी गई है। उन्होंने बताया कि संस्था बीमारी से पीड़ित लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती है। संवाद