फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सीनियर सिटीजन काउंसिल ने दिए महिला के इलाज के लिए एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सीनियर सिटिजन काउंसिल हमीरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों को तीन समय का भोजन उपलब्ध करवाने के साथ गंभीर मरीजों को आर्थिक सहायता भी प्रदान कर रही है। इसी क्रम में सीनियर सिटीजन काउंसिल ने एक महिला को ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के लिए एक लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की है। संस्था के अध्यक्ष विजय कुमार पुरी ने कहा कि महिला का इलाज राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट दिल्ली में चल रहा है। महिला के इलाज के लिए लाखों खर्च हो रहे हैं और महिला का पति निजी स्कूल में चालक की नौकरी करता है। संस्था के पदाधिकारियों की सहमति से कैंसर पीड़ित महिला की सहायता के लिए एक लाख दिए गए हैं। संस्था गरीब लोगों को दवाइयां भी उपलब्ध करवा रही है और यह कार्य आगे भी इसी प्रकार चलते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें