हमीरपुर। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से टाउन हॉल हमीरपुर में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा के दूसरे दिन का शुभारंभ अजमेर सिंह ठाकुर ने किया। कथा में आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी सुश्री भद्रा भारती ने कहा कि ईश्वर सब सुखों की खान एवं आनंद का स्रोत है। इस आनंद के स्रोत को जीवन में न प्राप्त करने के कारण ही आज मनुष्य दुखी व अशांत है। यदि मनुष्य ईश्वर को प्राप्त करने की कोशिश करता है तो वह बाहर ईश्वर को ढूंढता है, जबकि समस्त धर्म ग्रंथ, शास्त्र इस बात को प्रमाणित करते हैं कि ईश्वर की प्राप्ति अपने अंतर्घट में ही एक पूर्ण सतगुरु की कृपा से होती है। इसलिए आवश्यक है कि पूर्ण सद्गुरु की शरण में जाकर ईश्वर को अपने अंतर्घट में प्राप्त करने की।