फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में जमीन के सर्किल रेट पर आपत्तियां या सुझाव 29 मार्च तक भेजें

Thu, 27 Mar 2025 04:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर । एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह ने बताया कि उपमंडल के अंतर्गत आने वाली तहसील हमीरपुर और बमसन तथा उपतहसील लंबलू में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जमीन के सर्किल रेट तय कर दिए गए हैं। ये रेट पहली अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक की अवधि के लिए तय किए गए हैं। एसडीएम ने कहा कि तहसीलदार हमीरपुर, तहसीलदार बमसन (टौणी देवी) और नायब तहसीलदार लंबलू द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के लिए निर्धारित की गई जमीन की दरों के संबंध में आपत्तियां या सुझाव 29 मार्च तक एसडीएम कार्यालय हमीरपुर में दर्ज करवाए जा सकते हैं या डाक द्वारा भेज सकते हैं। एसडीएम ने कहा कि इस तिथि के बाद कोई भी आपत्ति या सुझाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर कोई जमीन दो सड़कों के बीच में स्थित है तो उसका सर्किल रेट निकटतम सड़क के अनुसार तय किया गया है। अगर यह जमीन दोनों सड़कों से बराबर की दूरी पर स्थित है तो उस स्थिति में जमीन का सर्किल रेट उच्च श्रेणी की सड़क के अनुसार तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें