फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मोबाइल का अधिक प्रयोग और खेल से दूरी 10 से 19 साल के बच्चों को कर रही बीमार

Thu, 27 Mar 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। तनाव आज मानो हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। हर कोई व्यक्ति किसी न किसी बात से परेशान है। किसी को काम का तनाव है तो किसी को पैसे का तनाव है।
विज्ञापन

कई अपने संबंधों के चलते तनाव में हैं तो कोई बीमारी से। अब छोटे बच्चों में भी तनाव के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की बाल रोग ओपीडी के काउंसलर के पास 10 से 19 साल के बच्चों के औसतन रोजाना दस से पंद्रह मामले आ रहे हैं, जो कि ओवरथिंकिंग, डिप्रेशन से पीड़ित हैं।
कई बच्चे अधिकतर समय मोबाइल पर व्यतीत कर रहे हैं, जिस कारण भी समस्या बनी हुई है। सोशल प्लेटफार्म का अधिक प्रयोग भी अवसाद की वजह बन रहा है। खेलों से दूरी और मोबाइल में घंटों बिताना तनाव का एक अहम कारण बन गया है।
विज्ञापन

एक छोटा बच्चा जब डिप्रेशन जैसे भयानक दौर से गुजरेगा तो वह आगे चलकर कैसे युवा बन पाएगा। जहां बचपन में डिप्रेशन की वजह से उसकी पढ़ाई का नुकसान होगा, वहीं आगे चलकर आपसी संबंध ठीक से नहीं निभा पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें