फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित दोनों व्यक्तियों के दोबारा लिए सैंपल, जांच के लिए टीएमसी भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेशभर के लिए पहेली बन चुके हमीरपुर के दो कोरोना संक्रमितों की दूसरी जांच रिपोर्ट शीघ्र जनता के बीच सामने आने वाली है।
विज्ञापन

जिला हमीरपुर के कोरोना से संक्रमित महिला और पुरुष के वीरवार को दूसरी बार सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य विभाग ने इन दोनों सैंपल को जांच के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा, कांगड़ा भेज दिया है। इन दोनों सैंपल की आने वाली जांच रिपोर्ट पर न केवल हमीरपुर बल्कि पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हैं। चूंकि इन दोनों संक्रमित व्यक्तियों के परिवार के सभी सदस्यों समेत जिला के 462 लोगों की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। दोनों संक्रमित व्यक्तियों की अभी तक प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट में कोई यात्रा इतिहास और कोरोना वायरस के संक्रमण का स्रोत सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि कोरोना संक्रमित दो व्यक्तियों के मामले सामने आने के उपरांत अभी तक जिले से 534 नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए हैं, जिनमें से 462 की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 14 नमूने रिपीट हुए हैं। अभी तक 58 नमूनों की रिपोर्ट आना शेष है। वीरवार को दोबारा दोनों संक्रमित व्यक्तियों के सैंपल लेकर जांच के लिए टीएमसी कांगड़ा भेज दिया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के निगरानी दल, पुलिस, स्थानीय प्रशासन एवं पंचायतों के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। अभी तक उनके प्राथमिक व द्वितयिक संपर्कों में 445 लोगों की जांच की जा चुकी है तथा नजदीकी परिजनों और संपर्कों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा इन क्षेत्रों में रहने वाले लगभग 55,461 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। जिलाभर में 72,211 लोगों की स्क्रीनिंग विशेष एक्टिव अभियान के अंतर्गत पूर्ण कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें