नादौन (हमीरपुर)। अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम नादौन में मंगलवार को अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान कांगड़ा और मंडी के मध्य सेमीफाइनल मुकाबला आरंभ हुआ। मंडी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रथम दिन का खेल समाप्त होने तक 90 ओवर में 7 विकेट पर 295 रन बनाए। इसमें आयुष चौधरी ने 89 और गंगा सिंह ने 78 रन का योगदान दिया जबकि मंथन 48 रन पर नाबाद खेल रहे हैं। कांगड़ा की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक ने तीन, वंश ने दो तथा आर्यन व अगम ने एक-एक विकेट हासिल किया।