फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बमसन की 46 पंचायतों के मनरेगा और 14वें वित्तायोग के सेल्फ पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। पंचायत समिति बमसन की बैठक बुधवार को पंचायत समिति सभागार में सुभाष चंद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें खंड विकास अधिकारी रमेश चंद विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में पिछली तिमाही के आय व्यय पर चर्चा की गई। इसके साथ ही खंड की सभी 46 पंचायतों के मनरेगा और 14वें वित्तायोग के सेल्फ पारित किए गए जिससे पंचायतों में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल सके। इसके साथ ही पंचायत समिति की बैठक में अधिकांश विभागों के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर चिंता जताई गई तथा इसका उपायुक्त हमीरपुर से कड़ा संज्ञान लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैये से पंचायत प्रतिनिधि लोगों की समस्याओं को सही तरीके से नहीं उठा पा रहे हैं। बैठक में पंचायत समिति के सदस्यों ने अपने वार्डों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, जिससे इन्हें हल करवाया जा सके। इसके साथ ही समिति के सदस्यों की ओर से पंचायतों को विकास के लिए दी गई राशि को खर्च न करने पर सदस्यों ने असंतोष व्यक्त किया तथा इसके लिए पंचायतों को खंड विकास अधिकारी की ओर से उचित दिशा निर्देश जारी करने की मांग की। जिससे समय के भीतर विकास कार्यों के लिए जारी राशि खर्च हो सके। बैठक में टौणी देवी में पंचायत समिति भवन के निर्माण के लिए समिति ने हरी झंडी दे दी है। जिससे इसका शिलान्यास करवाया जा सके। टौणी देवी से बीडीसी प्रेम लता ने इसका जल्द शिलान्यास करवाने की मांग की। जिससे उनके वार्ड में इस कार्य को जल्द शुरू किया जा सके। समिति ने पिछली बैठक में इसके लिए भूमि चिन्हित कर ली थी। भवन निर्माण पर लगभग 25 लाख खर्च होंगे। इस दौरान खंड विकास अधिकारी रमेश चंद ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा विस्तार से सरकार के कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में बीडीसी उपाध्यक्ष त्रिशला देवी, सदस्य प्रेम लता, राकेश चौहान, सुरेंद्र कुमार, प्रोमिला के साथ ही पीआई सुरेश धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें