सुजानपुर (हमीरपुर)। अंडर-19 छात्रा वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी की छात्राओं ने योगासन प्रतियोगिता में जिलाभर में प्रथम स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं में किया गया। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी की 6 लड़कियों ने भाग लिया और प्रथम स्थान हासिल किया। छह लड़कियों में वंशिका, हीना, कामिनी, अक्षरा, पलक, कंगना का चयन राज्यस्तरीय योगासन प्रतियोगिता में हुआ। वहीं, 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में लड़कियों ने योगासन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। स्कूल की छात्रा पलक ने आर्टिक योग में प्रथम स्थान हासिल किया। कबड्डी में स्कूल की छात्रा विभूति का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य सरिता दुबे और समस्त स्टाफ सदस्यों और बच्चों की ओर से विजेता खिलाड़ियों और टीम कोच संजीव कुमार व टीम प्रबंधन अरुणा मीना, प्रोमिला आदि का स्वागत किया।