फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांडवीं पंचायत के सचिव का तबादला रोकने को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले की ग्राम पंचायत पांडवीं में तीन सालों में दस सचिवों का तबादला होने के विरोध में पंचायत के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से पत्र भेजकर सरकार से वर्तमान सचिव के तबादले को रोकने की मांग की है। पंचायत प्रधान कंचन ठाकुर ने प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि वर्तमान सचिव का तबादला आदेश तुरंत प्रभाव से रद्द करे, नहीं तो पंचायत घर में ताला लटका दें और पंचायत का कार्य सरकार खुद ही देखे। कंचन ठाकुर ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2016 में प्रधान पद संभाला था।
विज्ञापन

करीब तीन वर्ष के कार्यकाल में ही पंचायत के 10 सचिवों का तबादला हो चुका है। कोई भी सचिव पंचायत में चार से पांच माह टिक नहीं रहा है। ऐसे में पंचायत के सभी विकास कार्य रुके पड़े हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत में नौ वार्ड हैं। 14वें वित्त आयोग का पूरा पैसा रुका हुआ है। इसके अलावा मनरेगा के काम भी बंद पड़े हुए हैं। उन्होंने उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा के माध्यम से प्रदेश सरकार को वर्तमान सचिव मनोज कुमार का तबादला आदेश रद्द करने की गुहार लगाई है, ताकि पंचायत में विकासात्मक कार्य किए जा सकें। क्योंकि सचिव के तबादलों से ग्रामीण भी काफी परेशान हैं। उनके छोटे-छोटे कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें