लाहौल स्पीति की पूनम पाल सुजानपुर होली मेले में स्वदेशी उत्पाद बेचते हुए। संवाद
सुजानपुर(हमीरपुर)। राष्ट्र स्तरीय होली मेले में इस बार लाहौल-स्पीति की पूनम पाल ने अपने स्टाल से दर्शकों का ध्यान खींचा है। स्टाल में वह स्थानीय स्वदेशी उत्पाद ड्राई फ्रूट, नमकीन सिड्डू के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक पेय और चटनियां परोस रही हैं।
उनके स्टाल में सी बकथॉर्न का जूस और बिच्छू बूटी की चटनी ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए हैं। एक ओर जहां ग्राहक स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी कर रहे हैं।वहीं, आगामी समय के लिए भी ऑर्डर देने पहुंच रहे हैं। लाहौल-स्पीति के यागलां निवासी पूनम पाल ने समृद्धि स्वयं सहायता समूह के बैनर तले शुरुआत की और एक संगठन के नीचे आकर के अपने उत्पादों को आगे बढ़ाया।
अब वह प्रत्येक मेले में अपने उत्पादों की बिक्री कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य लाहौल-स्पीति की स्वदेशी धरोहर और स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों को बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचाना है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सी बकथॉर्न और बिच्छू बूटी के सेवन से हृदय रोग, थाइरायड, उच्च रक्तचाप, कैंसर और अन्य बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है।
मेले में वह सिड्डू 100 रुपये, सी बकथॉर्न जूस 1200 रुपये और शिलाजीत 800 रुपये 10 ग्राम के भाव से बेच रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले उन्हें काला पीलिया हो गया था। चिकित्सकों ने उन्हें ठीक होने से मना कर दिया था, लेकिन उन्होंने सी बकथॉर्न का जूस और बिच्छू बूटी की चटनी का प्रयोग करके घर पर स्वयं उपचार किया, जिससे उन्हें आराम मिला।
लाहौल स्पीति की पूनम पाल सुजानपुर होली मेले में स्वदेशी उत्पाद बेचते हुए। संवाद
लाहौल स्पीति की पूनम पाल सुजानपुर होली मेले में स्वदेशी उत्पाद बेचते हुए। संवाद