फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के टिप्स दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन में कॅरियर गाइडेंस, काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में उप-मंडलाधिकारी नादौन किरण भडाना (आईएएस) ने महाविद्यालय के छात्रों से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कैसे करें’ विषय पर संवाद किया। उन्होंने छात्रों विशेषत: छात्राओं को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में आने वाली रुकावटों से अवगत करवाया तथा समाज में लड़कियों की प्रतिस्पर्धा क्षमता को कम आंकने के बारे में भी सचेत किया।
विज्ञापन

उन्होंने छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए परीक्षा उपयोगी पुस्तकों एवं पत्रिकाओं के बारे में भी विस्तार से बताया। इसके साथ-साथ उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन को प्रोत्साहन कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को निशुल्क कोचिंग कक्षाएं एवं परीक्षा उपयोगी सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए सहयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें एवं विभिन्न समस्याओं से प्रशासन को अवगत करवाएं। प्राचार्य डॉ. सतिंद्र कुमार शर्मा ने उपमंडलाधिकरी किरण भडाना को आश्वासन दिया कि महाविद्यालय में प्रोत्साहन कार्यक्रम को उप-मंडलाधिकारी नादौन एवं महाविद्यालय के कॅरियर गाइडेंस, काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में अतिशीघ्र आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें