फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एसडीएम बनी नगर पंचायत बड़सर की प्रशासक

Thu, 19 Mar 2026 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद बड़सर में विकासात्मक कार्यों और प्रशासनिक कार्यों को गति प्रदान करने के लिए एसडीएम बड़सर स्वाति डोगरा को नगर पंचायत का प्रशासक नियुक्त किया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही नगर पंचायत में एक लिपिक और कनिष्ठ अभियंता की अस्थायी रूप से नियुक्ति की गई है। प्रशासक और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति होने से नगर पंचायत बड़सर में विकासात्मक कार्यों को गति मिलने की उम्मीदें भी बढ़ी हैं। नगर पंचायत से जुड़े सभी कार्य प्रशासक की निगरानी में सुचारू रूप से संचालित होंगे।
नगर पंचायत के कार्यों को गति देने के लिए शाहतलाई नगर पंचायत से एक कनिष्ठ अभियंता और एक लिपिक को अस्थायी तौर पर बड़सर में तैनात किया है। फिलहाल इन्हीं के सहयोग से नगर पंचायत की गतिविधियों को व्यवस्थित रूप दिया जा रहा है। हाल ही में नगर पंचायत की अधिसूचना जारी हुई है, जिसके तहत कार्यालय की स्थापना के लिए नगर पंचायत के क्षेत्र में उचित स्थान की तलाश जारी है, ताकि कार्यालय स्थापना के साथ नगर पंचायत के कार्यों को गति प्रदान की जा सके।
विज्ञापन

एसडीएम बड़सर स्वाति डोगरा ने बताया कि नगर के विकास कार्यों के लिए सरकार की ओर से एक करोड़ 68 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त हो चुका है। इस राशि का उपयोग बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आवश्यक सुविधाओं के विस्तार में किया जाएगा। नगर पंचायत की पहली प्राथमिकता स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाना है। इसके तहत कूड़ा-कचरा प्रबंधन को व्यवस्थित किया जाएगा, जिससे शहर साफ-सुथरा और रहने योग्य बन सके।
क्षेत्र में बढ़ रही लावारिस कुत्तों की समस्या को लेकर भी प्रशासन गंभीर है। इस दिशा में ठोस कदम उठाने की तैयारी की जा रही है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें