फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में एसडीएम और तहसीलदार की दबिश

विज्ञापन
नादौन के भरमोटी में विवाह समारोह का औचक निरीक्षण करते हुए तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन। उपमंडल नादौन में विवाह समारोह सहित अन्य आयोजनों में प्रशासन की ओर से औचक निरीक्षण अभियान तेज कर दिया गया है। निरीक्षण अभियान की कमान एसडीएम विजय धीमान ने स्वयं संभाली है। जबकि, तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा की अगुवाई में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है जोकि रोजाना क्षेत्रभर में चल रहे आयोजनों में स्वयं पहुंचकर औचक निरीक्षण कर रहे हैं। विजय धीमान ने कहा कि उन्होंने बुधवार को सैरा क्षेत्र में चल रहे आयोजनों का निरीक्षण किया। जहां पर आयोजकों की ओर से सभी नियमों का पालन किया गया था।
विज्ञापन

धीमान ने कहा कि क्षेत्र भर में निरीक्षण अभियान जारी है। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया है कि वह किसी भी तरह के आयोजन में सरकार की ओर से तय किए गए नियमों का पूरी तरह पालन करें। उन्होंने चेतावनी दी है कि निरीक्षण के दौरान कहीं भी नियमों की उल्लंघना पाई गई तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मास्क प्रयोग तथा उचित दूरी के नियम का हर हाल में पालन होना चाहिए। वहीं बुधवार को तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा ने क्षेत्र भर के कई गांवों में जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने नादौन के भरमोटी, कोहला और सैरा किटपल सहित अन्य गांवों में आयोजित विभिन्न समारोह स्थलों का निरीक्षण किया। शर्मा ने इस दौरान लोगों को इससे संबंधित नियमों की जानकारी देते हुए इनका सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने आयोजकों को मास्क के प्रयोग पर बल दिया तथा चेतावनी दी कि औचक निरीक्षण के दौरान कोई भी उल्लंघना पाई गई तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि औचक निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह सरकार की ओर से तय नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें