हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर के कार्यालय में स्क्रीनिंग में भाग लेते हुए पूर्व सैनिक
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर में मंगलवार को पूर्व सैनिकों के दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया और अन्य औपचारिकताएं पूरी की गईं। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य व अन्य संस्थानों में जूनियर कमीशन्ड ऑफिसर के पद के लिए इन पूर्व सैनिकों का चयन पैनल के आधार पर किया जाएगा। इन पूर्व सैनिकों का चयन वरिष्ठता सूची के आधार पर किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम के तहत बुधवार को ऊना तथा हमीरपुर के सैनिकों के लिए स्क्रीनिंग की गई। बुधवार को स्क्रीनिंग के लिए 115 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। अब तक 1131 पूर्व सैनिकों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर पीएस अत्री ने बताया कि पूर्व सैनिकों की स्क्रीनिंग हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर कार्यालय में आयोजित की जा रही है। अब तक 1131 पूर्व सैनिकों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। बुधवार को जेसीओ के पद के लिए स्क्रीनिंग रखी गई थी। बुधवार को करीब 115 पूर्व सैनिकों ने स्क्रीनिंग में भाग लिया। संवाद