फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ‘नशे की रोकथाम को बच्चों के अभिभावकों को भी करें जागरूक’

Thu, 27 Nov 2025 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय परिसर में नशा मुक्त भारत अभियान की उपमंडल स्तरीय समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम संजीत ठाकुर ने की।
विज्ञापन

उन्होंने नशा मुक्त भारत अभियान से संबंधित विभागों के अधिकारियों, पंचायत जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे नशे के लगातार फैलते जाल को रोकने के लिए सिर्फ युवाओं एवं बच्चों को ही नहीं, बल्कि उनके अभिभावकों को भी विशेष रूप से जागरूक करें।
बैठक में नशा मुक्त भारत अभियान को जन आंदोलन का रूप देने के लिए व्यापक चर्चा की गई। विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों, पंचायत जनप्रतिनिधियों, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों से कहा कि वे विभिन्न कार्यक्रमों में बच्चों के अभिभावकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

एसडीएम ने तहसील कल्याण अधिकारी को शिक्षण संस्थानों की 100 मीटर की परिधि में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें