फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: टुल्लू पंप बंद करवाने गए जल शक्ति विभाग के कर्मियों के साथ हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। जलशक्ति विभाग अनुभाग रंगस के अंतर्गत अवैध रूप से चलाए जा रहे टुल्लू पंप को बंद करवाने के दौरान विभागीय कर्मियों के साथ एक परिवार के सदस्यों की ओर से दुर्व्यवहार और हाथापाई करने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत स्थानीय ग्राम पंचायत नौहंगी के प्रधान व जल शक्ति विभाग को की गई है। जल शक्ति विभाग में कार्यरत फिटर अनिल कुमार एवं लाइनमैन विजय कुमार ने कहा कि नियमित जलापूर्ति न होने से क्षेत्र से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर कार्रवाई करते हुए शनिवार सुबह करीब 9:15 बजे गांव खैरी के कुछ घरों में पानी की आपूर्ति को लेकर नल का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

उस दौरान एक घर में मौके पर अवैध रूप से टुल्लू पंप को सीधे सप्लाई वाले पाइप से जोड़ा गया था। जब विभाग के कर्मचारियों ने आपत्ति जताई और टुल्लू पंप बंद करने को कहा, तब संबंधित परिवार के सदस्यों ने कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और हाथापाई भी की। वहीं, ड्यूटी के दौरान सरकारी विभाग के कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार और हाथापाई करने पर परिवार के सदस्यों के विरुद्ध स्थानीय प्रधान के अलावा विभाग के अधिकारियों के पास भी लिखित शिकायत की गई। उन्होंने स्थानीय प्रधान व विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इस पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। कर्मचारियों ने कहा कि लिखित माफी मांगने के उपरांत ही परिवार की पेयजल आपूर्ति बहाल की जाएगी। ग्राम पंचायत नौहंगी के प्रधान बलवंत सिंह ने कहा कि उस क्षेत्र में अवैध रूप से टुल्लू पंप चलने के बारे में पहले भी कई शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें