हमीरपुर कॉलेज में गवर्नर अवार्ड के चयनित आनंदिता को बधाई देते कॉलेज प्राचार्य एवं शारीरिक शिक्ष
हमीरपुर। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय हमीरपुर की आनंदिता को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कॉलेज के शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक डॉ. पवन कुमार वर्मा ने कहा कि राज्य पुरस्कार (गवर्नर अवार्ड) स्काउट एंड गाइड में उत्कृष्ट प्रदर्शन और परीक्षा पास करने वाले स्काउट और गाइड को दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर महाविद्यालय की शारीरिक शिक्षा की छात्रा तथा स्काउट एंड गाइड आनंदिता चौहान ने गवर्नर अवार्ड की यह परीक्षा उत्तीर्ण की है।
आनंदिता को शिमला में चार से सात नवंबर को आयोजित भव्य समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल स्वयं सम्मानित करेंगे। प्राचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल ने आनंदिता की इस सफलता के लिए उसे बधाई दी।