फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चंडीगढ़ में खड़ी स्कूटी का हमीरपुर में हो गया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। चंडीगढ़ में पिछले छह साल से खड़ी स्कूटी का हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में नो पार्किंग का चालान हो गया। इसका पता स्कूटी मालिक को तब चला जब उसे मोबाइल पर स्कूटी के चालान का संदेश आया। चालान में रजिस्ट्रेशन नंबर तो स्कूटी का है, लेकिन फोटो कार का चस्पां किया हुआ है। यह मैसेज पढ़कर स्कूटी मालिक परेशान है।
विज्ञापन


स्कूटी मालिक अवधेश कुमार यादव वर्ष 2017 से कुल्लू जिले के एक सरकारी महाविद्यालय में बतौर शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। उनका चंडीगढ़ के मोहाली में अपना घर है। वह जून 2015 से मई 2017 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में सेवारत रहे हैं। लेकिन, इसके बाद जब उनका तबादला जिले से बाहर सिरमौर के नाहन महाविद्यालय में हुआ तो उन्होंने अपनी स्कूटी को चंडीगढ़ स्थित अपने घर में छोड़ दिया। जहां पिछले छह साल से यह स्कूटी खड़ी है।

यादव ने कहा कि वह एक प्रतिष्ठित पद पर सेवारत हैं और कानून का पालन करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने इस बारे में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर को एक चिट्ठी लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है। हमीरपुर में पूर्व में भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि मामले की जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें