फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गुरुकुल पब्लिक स्कूल गांधी चौक हमीरपुर में लगाई साइंस मॉडल प्रदर्शनी

विज्ञापन
गुरुकुल पब्लिक स्कूल गांधी चौक हमीरपुर में विद्यार्थियों के बनाए गए माडल को देखते हुए मुख्यातिथ
विज्ञापन
हमीरपुर। गुरुकुल पब्लिक स्कूल गांधी चौक हमीरपुर में विज्ञान, गणित एवं समाज विज्ञान के नौवीं से 12वीं, छठी से आठवीं कक्षा और तीसरी से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को माॅडल प्रदर्शनी लगाई। इसमें ट्रैफिक मैनेजमेंट, हाइड्रोलिक ब्रिज, कॉनिक सेक्शन, वर्किंग मॉडल आफ ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर, टाइप्स ऑफ मोशन, एसिड रेन, प्रोबेबिलिटी, डाइजेस्टिव सिस्टम, सोलर सिस्टम, फ्लावर पॉट, अर्थक्वेक अलार्म, सीड जर्मिनेशन, पार्ट्स ऑफ प्लांट, टाइप्स ऑफ एंगल्स, मोशन ऑफ डे एंड नाइट, सोलर सिस्टम, वाटर साइकिल, चंद्रयान-3, फोटोसिंथेसिस फिल्ट्रेशन मशीन, वोल्कानो आदि मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


छात्रों ने इस दौरान 60 मॉडल तैयार किए। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्यातिथि अमित ठाकुर अध्यक्ष कम मैनेजिंग डायरेक्टर गुरुकुल पब्लिक स्कूल गांधी चौक हमीरपुर ने रिबन काटकर किया। प्रधानाचार्य रेणु ठाकुर ने मुख्य अतिथि को सम्मानित करते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा में जब तक तकनीकी शिक्षा विज्ञान का समावेश नहीं होगा तो विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त नहीं कर सकते हैं। उन्होंने अजय वर्मा, शिवानी, प्रियंका, वर्षा ,अनीता भाटिया और जीवना कुमारी के मार्गदर्शन में सभी बच्चों को एक स्तरीय प्रदर्शनी लगाने के लिए बधाई दी। इसका निरीक्षण मुख्यातिथि अमित ठाकुर ने किया। इसमें कक्षा तीसरी से आठवीं तक मुकुंद पहले, आरती दूसरे और अंजलि तीसरे स्थान पर रहीं। कक्षा नौवीं से 12वीं तक अरिंदम पहले, तनिष्का और हर्षिता द्वितीय और अभिजीत तथा देवांश तीसरे स्थान पर रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें