फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दो करोड़ से विज्ञान प्रयोगशाला तैयार, छात्रों को नहीं मिल रहा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिले में राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में दो करोड़ की लागत से बनकर तैयार विज्ञान प्रयोगशाला का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। चार माह पूर्व बनकर तैयार हुई प्रयोगशाला में ताला लटका हुआ है। सीएम सुक्खू के गत दिनों हमीरपुर में हुए दौरे में इसका उद्घाटन प्रस्तावित था लेकिन किन्हीं कारणों से यह कार्यक्रम टल गया। भवन का उद्घाटन न होने के कारण छात्राएं स्कूल में स्थित पुरानी प्रयोगशालाओं में प्रैक्टिकल करने को मजबूर हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रयोगशाला को अभी स्कूल को नहीं सौंपा है। वर्तमान में स्कूल में छठी से जमा दो कक्षा तक 487 छात्राएं दाखिल हैं।
विज्ञापन



अभिभावकों अनिता कुमारी, सुरेश कुमार, प्रताप सिंह, राजीव ठाकुर, सलिल, सुनील आदि ने कहा कि पूर्व में बजट के अभाव में स्कूल में प्रयोगशाला का कार्य पिछले छह वर्ष से अधर में लटका हुआ था। अब प्रयोगशाला बनकर तैयार हो गई है तो उद्घाटन न होने के कारण छात्राएं प्रयोगशाला की सुविधा से वंचित हैं। कन्या स्कूल हमीरपुर में साइंस भवन की आधारशिला 15 अप्रैल 2015 को तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रखी थी। शिलान्यास के बाद लोक निर्माण विभाग ने टेंडर एक ठेकेदार को सौंपा। शुरू में तो स्वीकृत बजट की किस्तें आती रहीं, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद इस भवन के निर्माण के लिए पर्याप्त धनराशि मुहैया नहीं हो पाई। निर्माण कार्य के दौरान विभाग को भेजे बिलों का भुगतान न होने के चलते संबंधित ठेकेदार ने निर्माण कार्य रोक दिया। पुन: बजट जारी होने के बाद कार्य पूरा हुआ है।

कोट
उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अनिल कुमार ने कहा कि कन्या स्कूल का निरीक्षण किया जाएगा। शीघ्र प्रयोगशाला का उद्घाटन करवा दिया जाएगा ताकि छात्राओं को प्रयोगशाला का लाभ मिल सके।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के एसडीओ संजय कटोच ने कहा कि स्कूल में विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पूर्व में बजट के अभाव में कार्य प्रभावित हुआ है लेकिन अब प्रयोगशाला स्कूल को हैंडओवर कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें