फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: व्यावसायिक कोर्स चलाने वाले स्कूलों को मिला 39 लाख का बजट

Tue, 04 Nov 2025 05:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 78 स्कूलों को कोर्स संचालित करने के लिए जारी होगी राशि
विज्ञापन


लैब उपकरण, कच्चे सामान के साथ अन्य सामान की होगी खरीदारी

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। व्यावसायिक कोर्स चलाने वाले 78 स्कूलों को वार्षिक बजट जारी हो गया है। जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर ने स्कूलों को वार्षिक अनुदान राशि जारी कर दी है। 39 लाख रुपये की लागत से स्कूलों में फर्नीचर की खरीदारी और लैब का आवश्यक रखरखाव होगा।
इस बजट राशि से स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए लैब उपकरण, कच्चे सामान के साथ, लैब में डेस्क, कॅरिअर काउंसिलिंग शिविर, फर्नीचर, अलमारियां, कंप्यूटर डेस्क बोर्ड और प्रोजेक्टर बोर्ड के अलावा अन्य शिक्षण सहायक संबंधित कार्य करवाएं जाएंगे।
विज्ञापन


स्कूलों को बजट राशि निर्धारित मानकों के आधार पर खर्च करनी होगी। प्रत्येक स्कूल को 50-50 हजार रुपये का बजट दिया गया है। जिसे स्कूल प्रमुखों को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के समापन से पूर्व खर्च करना होगा। वर्तमान में जिले के 78 स्कूलों में विद्यार्थी 12 विभिन्न ट्रेडों में पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूलों में विद्यार्थियों को सुचारु रूप से प्रशिक्षण देने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से अलग बजट राशि का प्रावधान किया गया है ताकि स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों तकनीकी शिक्षा लेने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बजट राशि से स्कूल स्तर पर करवाए गए कार्यों की रिपोर्ट निदेशालय प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन


कोट

78 स्कूलों में व्यावसायिक कोर्स शुरू किए गए हैं। इसके लिए खंड स्तर पर बजट राशि का आवंटन कर दिया है। स्कूलों को निर्धारित मानकों पर बजट राशि को खर्च करना होगा। स्कूल प्रमुखों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।- प्रताप सिंह, जिला समन्वयक, व्यावसायिक शिक्षा

बाक्स:
खंड बार बजट राशि का ब्योरा

शिक्षा खंड

बजट

भोरंज

4,50,000

बिझड़ी
8,50,000

गलोड़
6,50,000

हमीरपुर

5,50,000

नादौन

4,50,000

सुजानपुर

4,50,000

कुल

39,00,000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें