फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में जिलाभर के स्कूल अव्वल

विज्ञापन
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट सूची में आने पर हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर के अध्यापक,
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में जिलाभर के सरकारी, निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेशभर में जिले का नाम रोशन किया है। राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन, शीतल मॉडल हाई स्कूल धनेटा, आर्यन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोटा, लिली लिटिल फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाड़ी रंगस, गीताजंलि पब्लिक स्कूल धनेटा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा, राजकीय उच्च पाठशाला धनेटा, पब्लिक मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंबलोह ऊहल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोअर हडेटा के विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उधर, महाराजा संसार चंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 100 फीसदी रहा है। इसमें अर्पित शर्मा, पुत्र रमन कांत शर्मा 681 अंक लेकर प्रथम स्थान पर रहे हैं। स्कूल के 56 विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा दी थी, इसमें से अधिकतम छात्रों ने परीक्षा 75 फीसदी अंक से अधिक लेकर उत्तीर्ण की है। स्कूल के मुख्य सलाहकार दिनेश गुप्ता, स्कूल निदेशक नसीम राजा, प्रिंसिपल रीना शर्मा और स्कूल प्रबंधन समिति ने सभी सदस्यों ने बच्चों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम की बधाई दी।
विज्ञापन

उधर, लिटिल एंजेल्स पब्लिक स्कूल टौणीदेवी का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा सुहानी शर्मा ने 685 अंक लेकर बोर्ड मेरिट लिस्ट में दसवां स्थान हासिल किया। इसके अलावा शिखा शर्मा ने 682, रिया ने 679, रूपिका गुप्ता ने 674, करन ठाकुर 659, रिजुल चौहान ने 651, मीनल ने 655, रिजुल चौहान ने 651, आर्यन ने 647, निर्शिता ने 645, शिवांगी ने 613, बादल ने 612 और रिद्धिमा ने 604 अंक प्राप्तकर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल प्रधानाचार्या सुमन चौहान और स्कूल प्रबंधक रणवीर चौहान ने स्कूल की इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल अध्यापकों और बच्चों की कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने इस अवसर पर सभी बच्चों और अध्यापकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें