फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मुख्यमंत्री के गृह जिले में आठ घंटे बिजली गुल, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिले हमीरपुर में पहली ही बारिश ने बिजली बोर्ड की उचित व्यवस्था की पोल खोल दी। वीरवार को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक जिला मुख्यालय की करीब दो दर्जन ग्राम पंचायतों में बत्ती गुल रही। बिजली बोर्ड के दो विंग ऑपरेशन और ट्रांसमिशन एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते नजर आए।
विज्ञापन


करीब आठ घंटे तक बिजली गुल रहने से जहां सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। वहीं शहर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी बिजली गुल रहने से कारोबारियों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा। दुकानों के भीतर अंधेरा पसरने से ग्राहक दुकान के बाहर से ही लौटते नजर आए। मुख्यमंत्री के हमीरपुर प्रवास के दौरान भी बिजली आपूर्ति गुल हुई थी। तब बिजली बोर्ड के अधिकारियों की सीएम कार्यालय के स्टाफ ने जमकर खिंचाई की थी। लेकिन अब फिर से हमीरपुर जिला मुख्यालय में बिजली आपूर्ति बदहाल व्यवस्था में है।
उधर, नगर पंचायत भोटा के तहत तूफान से सात पंचायतों के डेढ़ दर्जन गांवों की बिजली भी बाधित रही। नगर पंचायत भोटा के सात वार्डों में बुधवार रात 9:00 से वीरवार सुबह 10:00 बजे तक तथा दिन में 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली बंद रही। दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली से चलने वाले सभी उपकरण बंद रहे। मोरसू सुल्तानी पंचायत में मोरसू गारलां, सिद्धपुर पट्टी, मोरसू सुल्तानी, रड़ा, मोरसू झीरां, सौर पंचायत में मंसूही मंजिली, मंसूही झिकली, सौर, ठमाणी, पाहलू पंचायत, अग्घार पंचायत में भी रात भर बिजली बंद रही। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

इधर, बिजली बोर्ड हमीरपुर के अधिशासी अभियंता राजन गुप्ता ने कहा कि 132 केवी बिजली ट्रांसमिशन में खराबी आने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। उधर, बिजली ट्रांसमिशन के अधिशासी अभियंता अमित धीमान ने बताया कि अणु स्थित ट्रांसमिशन के पैनल में आग लगने से नुकसान हुआ है। लेकिन कुछ घंटे के बाद ही बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी थी। जिला मुख्यालय में बिजली क्यों बंद रही, इस बारे में बिजली बोर्ड का ऑपरेशन विंग ही बता सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें