फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीन दयाल स्पर्श योजना की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 10 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भारतीय डाक विभाग ने फिलेटली की पहुंच को बढ़ाने की दिशा में दीन दयाल स्पर्श योजना के नाम से छात्रवृृत्ति योजना वर्ष 2019-20 के लिए दोबारा शुरू की है। यह योजना छठी से नवमी कक्षा के बच्चों के लिए है। शौक के तौर पर डाक टिकटों के प्रति अभिरुचि तथा इस क्षेत्र में शोध के प्रचार-प्रसार के लिए छात्रवृृत्ति उन मेधावी छात्रों को दी जाएगी, जिनका शैक्षणिक रिकार्ड अच्छा है।
विज्ञापन

इस छात्रवृृत्ति का बृृहद उद्देश्य बच्चों में छोटी आयु से फिलेटली के शौक को इस प्रकार बढ़ावा देना है, ताकि यह कार्य उन्हें सुकून भरा अनुभव और तनावमुक्त जीवन प्रदान करने के साथ-साथ उनके लिए शिक्षाप्रद भी सिद्ध हो। इस योजना के अंतर्गत छात्रवृृत्ति की राशि 500 रुपये प्रतिमाह की दर से 6000 रुपये प्रतिवर्ष होगी। फिलेटली में अभिरुचि रखने वाले तथा योजना की पात्रता शर्तें पूरी करने वाले विद्यार्थी 10 अगस्त तक अपने आवेदन फार्म डाक मंडलीय कार्यालय हमीरपुर में स्कूल मुखिया के माध्यम से जमा करवा सकते हैं। योजना से संबंधित जानकारी के लिए भी उपरोक्त कार्यालय में कार्यदिवस के किसी भी समय संपर्क कर सकते हैं। प्रवर अधीक्षक डाक मंडल हमीरपुर भवानी प्रसाद ने सभी स्कूलों के मुख्याध्यापकों और प्रधानाचार्यों और अभिभावकों से बच्चों को इस योजना में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें