फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूलों का रिकार्ड होगा ऑनलाइन

Thu, 13 Oct 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला हमीरपुर की सभी प्राथमिक पाठशालाओं का रिकार्ड अब ऑनलाइन उपलब्ध होगा। विद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर, अध्यापकों और विद्यार्थियों का पूरा ब्योरा अब एक क्लिक करने पर उपलब्ध हो जाएगा। डाइट हमीरपुर के प्रधानाचार्य और जिला परियोजना अधिकारी जगदीश कौशल ने वीरवार को हुई एक दिवसीय कार्यशाला में बताया कि इसके लिए जिला के सभी प्राथमिक स्कूलों के प्रमुखों को टेबलेट उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिला के प्राथमिक स्कूलों में आईसीटी लैब न होने के कारण सारा रिकार्ड लिख कर रजिस्टर तैयार करना पड़ता था। इसलिए प्राथमिक स्कूलों के सारे रिकार्ड को ऑनलाइन कर दिया गया ताकि स्कूलों की सूचनाएं डिजीटल हों।

कार्यशाला में स्कूलों के प्रमुखों को डाटा कनेक्शन भी दिए गए। इस कार्यशाला में जिला के सभी बीपीओ और बीआरसी ने भाग लिया। इस मौके पर जगदीश कौशल ने आईडीईएसएस की तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। इसमें तीन खंडों नादौन, हमीरपुर और गलोड़ के सीएचटी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरे चरण में 20 से 22 अक्तूबर तक शेष खंडों के सीएचटी भाग लेंगे। इन कार्यशालाओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शिक्षा स्तर, गुणवत्ता और व्यक्तित्व का चहुंमुखी विकास करना है। इस मौके पर जिला समन्वयक सुनील कुमार, दिलेर जंवाल, राजेश भारद्वाज, गौरव शर्मा, अश्वनी, संजय और देवराज धीमान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें