फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कहां से खरीदी पुस्तकें, स्कूल संचालकों को देनी होगी जानकारी

Fri, 03 Apr 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के निजी स्कूलों में अब संचालकों को विद्यार्थियों के लिए खरीदी जा रही पुस्तकों का पूरा विवरण देना होगा। स्कूलों में पुस्तकों की खरीदारी को लेकर प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने सख्ती बढ़ा दी है।
विज्ञापन

स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जिलेभर के सभी शिक्षा खंडों में निरीक्षण अभियान शुरू होगा। अभियान में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की टीम स्कूलों में जारी पाठ्यपुस्तकें, खरीद से संबंधित दस्तावेज और बिलों की जांच करेगी। जांच के दौरान यह जानकारी जुटाई जाएगी कि स्कूल संचालकों ने पुस्तकें कहां से खरीदी हैं और क्या निर्धारित नियमों का पालन किया गया है या नहीं।
नियमों की अवहेलना करने पर संचालकों को मौके पर ही कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। वर्तमान में जिलेभर के छह शिक्षा खंडों में 350 निजी स्कूल संचालित हैं। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों को प्रत्येक शैक्षणिक सत्र में केवल मान्यता प्राप्त पुस्तक विक्रेताओं और बोर्ड से अधिकृत डिपो से ही पुस्तक खरीदने की अनुमति है।
विज्ञापन

वहीं, कुछेक स्कूल प्रमुख निजी पुस्तक विक्रेताओं से किताबों की खरीदारी कर रहे हैं, जिससे अधिकांश समय पाठ्यक्रम में त्रुटियों के साथ प्रिटिंग में परेशानी आदि समस्याएं आती है। समाधान के लिए अब स्कूलों में जांच अभियान शुरू होगा। अभियान का उद्देश्य पारदर्शिता सुनिश्चित करना और अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ को रोकना है।

कोट

निजी स्कूल संचालकों को मान्यता प्राप्त पुस्तक विक्रेताओं और बोर्ड से अधिकृत डिपो से ही पुस्तक खरीदने की अनुमति है। स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निरीक्षण अभियान शुरू किया जाएगा, ताकि किताबों की खरीदारी से संबंधित जानकारी जुटाई जा सके। -विनीत शर्मा, जिला प्रभारी, जिला पुस्तक वितरण केंद्र हमीरपुर
विज्ञापन





समाचार बवीता चंदेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें