फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय फोरम में भाग लेंगे प्रवक्ता नवीन

Mon, 17 Oct 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
education - फोटो : demo pics
विज्ञापन
रावमापा मुंडखर में कार्यरत बायोलॉजी के प्रवक्ता नवीन गौतम नई दिल्ली में 31 अक्तूबर से चार नवंबर तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय आईसीटी फोरम में भाग लेंगे। इस फोरम में भाग लेने वाले वे एकमात्र हिमाचली शिक्षक हैं।
विज्ञापन


यह अंतरराष्ट्रीय फोरम एनसीईआरटी, यूनेस्को, अंतरराष्ट्रीय शिक्षा ब्यूरो जेनेवा और अंतरराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान मैक्सिको आयोजित कर रहा है। यह देश में पहला अंतरराष्ट्रीय फोरम है जिसमें यूनेस्को के सदस्य देश, आईसीटी एक्सपर्ट और उद्योगपति भाग लेंगे।

इस फोरम में भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री और मानव संसाधन विकास मंत्री बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। नवीन गौतम की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें यह मौका मिला है।
विज्ञापन


इस फोरम में आईसीटी को शिक्षा में प्रभावी तरीके से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लागू करने के बारे में मंथन कर इसका खाका तैयार किया जाएगा। नवीन गौतम ने अपने खर्चे पर प्रदेश में पहला ऑनलाइन स्कूल और वर्चुअल क्लास रूम बनाया।

इस कारण उन्हें द ऑनलाइन मैन के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने दो दर्जन से भी अधिक अवार्ड भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री और शिक्षा निदेशक के हाथों ग्रहण किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें