त्रिशा पब्लिक स्कूल जोलसप्पड़ के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देते बच्चे।
- फोटो : Hamirpur-HP
रंगस (हमीरपुर)। त्रिशा पब्लिक स्कूल जोलसप्पड़ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह रविवार को धूमधाम से मनाया गया। जिसमें त्रिशा शिक्षण सोसाइटी की वाइस प्रेसिडेंट मनोरमा शर्मा ने मुख्य अतिथि और सदस्य वीना कोहल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों ने स्वागतम गीत से किया। बच्चों ने तेरी मिट्टी में मिल जावां...., नीरू चली घुमदी..., मुड़ मुड़ के न देख..., धरती सुनहरी अंबर नीला.... आदि गानों पर प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। निकुंज धीमान, श्रेन्या, अर्शिवा आदि बच्चों ने कविताओं से सभी का मन मोह लिया। उपमुख्य अध्यापिका मोनिका राणा ने वार्षिक रिपोर्ट को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में बच्चों को पढ़ाई की तरफ ध्यान देने, अच्छी बातें सीखने और नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने स्कूल के होनहार छात्रों को सम्मानित किया।