फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सौरभ शर्मा ने दो पदक जीतकर हिमाचल का नाम किया रोशन

विज्ञापन
ज्वाहर लाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में खेलो इंडिया पैरा गेम्स में पदक जीतने वाले सौरभ शर्मा।(स्रो
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। दिव्यांगों के लिए जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में पहली बार हुई खेलो इंडिया पैरा गेम्स टी-12 कैटागिरी में नादौन के सौरभ शर्मा ने दो पदक जीतकर जिले और हिमाचल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


सौरभ ने 5 किलोमीटर मैराथन में सिल्वर मेडल तथा 1.5 किलोमीटर मैराथन में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम चमकाया है। सौरभ देहरादून में राष्ट्रीय दिव्यांग सशक्तीकरण संस्थान में जेबीटी कर रहा है। इससे पहले उसने इसी संस्थान से प्लस टू तक शिक्षा ग्रहण की है। सौरभ ने इन मेडल का श्रेय अपने कोच नरेश सिंह निहाल, एसोसिएशन के महासचिव ललित ठाकुर व अपने माता-पिता को दिया है। सौरभ शर्मा के पिता प्रदीप कुमार शर्मा मिल्क चिलिंग सेंटर गगाल नादौन में बतौर इंचार्ज कार्यरत हैं। मूल रूप से सौरभ शर्मा पुत्र प्रदीप शर्मा हमीरपुर के गांव रोपा, डाकघर ख्याह का रहने वाला है। प्रदीप शर्मा ने बताया कि सौरभ ने इससे पहले भी नेशनल स्पोर्ट्स में तीन मेडल जीत चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें