फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय का सही सदुपयोग करना सीखें बच्चे : राणा

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीड़ बगेहड़ा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विधायक राजें
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीड़ बगेहड़ा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम रही। इसमें सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन


उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पाठशाला की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह की शोभा बढ़ाई। प्रधानाचार्य बिनता भारद्वाज ने स्कूल की उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में विधायक राजेंद्र राणा ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने गुणात्मक शिक्षा पर जोर दिया है। हरेक विधानसभा क्षेत्र में डे बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं। उन्होंने मेधावी एवं खेलों तथा अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया। उन्होंने बच्चों की सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए 11-11 हजार की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें