फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में सुनने लगी गायब हो चुके पक्षियों की चहचहाहट

विज्ञापन
हमीरपुर में एक घर के आंगन में दाना चुगते पक्षी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। लॉकडाउन में गायब हो चुकी पक्षियों की चहचहाहट फिर सुनने को मिल रही है। पक्षियों की आवाज के साथ अब अधिक संख्या में पक्षी घरों की छतों, बैनरों, बालकनी और पेड़ों पर दिख रहे हैं। वहीं इन पक्षियों को दाना पानी की कमी न हो, इसके लिए लोग आजकल अपने घर की छतों व बालकनी में पानी और दाना बर्तन में डाल के रखते हैं। हालांकि, एक-डेढ़ दशक पहले ऐसा ही होता था। लेकिन, प्रदूषण और भागदौड़ भरी जिंदगी के करण जहां पक्षी कहीं लुप्त होते जा रहे थे। वहीं, मनुष्य भी इनके बारे में भूलने लगा था। गौरैया सहित अन्य पक्षी लुप्त से हो गए थे, लेकिन जैसे ही लॉकडाउन हुआ और जिंदगी थम सी गई तो ये पक्षी अब दिखने लगे हैं। घरों के आसपास दाना, पानी मिलने के कारण अब पक्षियों के झुंड भी यहां दिखने लगे हैं। इस बार प्रदूषण कम होने से पक्षियों की चहचहाहट सुनने को मिल रही है। इसके अलावा परंपरागत तरीकों से गर्मियों में मनुष्य के लिए भी पीपल के पेड़ के नीचे और चौराहों पर लोग घड़ों, मटकों में पानी रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें