फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सियूहणी में बेटियों के नाम पर किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग की मिशन शक्ति योजना के तहत आरंभ किए गए 100 दिन के विशेष अभियान के दौरान जिले भर में महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंगलवार को हमीरपुर के निकटवर्ती गांव सियूहणी में भी एक बूटा बेटी के नाम अभियान के तहत गांव की दो कन्याओं मानवी और गौरांशी के नाम पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने लीची और संतरे के पौधे रोपे। उन्होंने कहा कि एक बूटा बेटी के नाम अभियान के दौरान रोपे गए पौधे जहां नन्हीं कन्याओं और उनके माता-पिता के लिए स्मरणीय रहेंगे, वहीं हिमाचल प्रदेश के हरित आवरण को बढ़ाने तथा पर्यावरण के संरक्षण में भी मददगार साबित होंगे। हमें लड़का-लड़की में कोई भी भेदभाव नहीं करना चाहिए। आज के युग में लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। इन्होंने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें