फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेस की नई कार्यकारिणियों का होगा गठन : तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। युवा कांग्रेस के हमीरपुर जोन के प्रभारी दलीप सिंह तोमर ने मंगलवार को हमीरपुर में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस की सारी कार्यकारिणी पूरी तरह से भंग कर दी है और अब नई कार्यकारिणी की चुनावी प्रक्रिया आरंभ कर दी है। ब्लॉक, विधानसभा, जोन और प्रदेश सहित छह स्तर की कार्यकारिणी का चुनाव करवाया जा रहा है। इसमें अध्यक्ष और महासचिव के लिए यह चुनावी पैटर्न अपनाया जा रहा है। इसके बाद अलग-अलग स्तर पर अध्यक्ष और महासचिव अपनी-अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। नामांकन प्रक्रिया आरंभ कर दी है जो 15 अगस्त तक चलेगी। उसके बाद सदस्यता अभियान शुरू किया जा रहा है। युवा कांग्रेस के 18 से 35 वर्ष के युवाओं को सदस्य बनाया जाएगा और ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर की कार्यकारिणी के लिए एक सदस्य 6 मतदान कर सकेगा। इस मौके पर उनके साथ रिशु धीमान, अभिषेक पठानिया, दिनेश कुमार, रजत मेहरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें