फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी बाजार में दुकानदारों से लिया जाएगा स्वच्छता कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बिझड़ी में वीरवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें निर्णय लिया गया कि आगामी समय में बाजार में स्वच्छता कर लगाया जाएगा। इसकी राशि प्रति दुकान 50 से 100 रुपये के बीच होगी और इस राशि को पंचायत की ओर से बाजार में शौचालय के रखरखाव, कूड़ा एकत्रीकरण सहित अन्य कार्यों पर खर्च किया जाएगा। पंचायत प्रधान संजय शर्मा ने कहा कि पंचायत की ओर से 30 जनवरी से लेकर 20 फरवरी तक बिझड़ी के ताल स्टेडियम में युवा सांस्कृतिक संध्याओं एवं व्यापारिक गतिविधियों का आयोजन होगा। दिन के समय में फुटबाल, वॉलीबाल, बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। व्यापारिक गतिविधियों में स्थानीय लोगों, दुकानदारों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। बाजार के जिन दुकानदारों ने व्यापारिक गतिविधियों में भाग लेना होगा, उनका शुल्क भी न्यूनतम रहेगा। बाजार के उत्थान के लिए पंचायत शीघ्र ही अपने स्तर पर एक बड़ा अभियान चलाएगी। लोगों को बाजार में बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयास किया जाएगा। राजस्व भी बढ़ाया जाएगा। इसे बाजार के उत्थान के लिए खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें