फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के महामंत्री को निलंबित करने पर भड़का संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री नरेंद्र सिंह को बैंक सेवा से प्रबंधन की ओर से 6 अगस्त को निलंबित करने से समस्त बैंक स्टाफ में भारी आक्रोश है। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ और ऑफिसर ऑर्गेनाइजेशन ने इस निलंबन को ट्रेड यूनियन के अधिकारों पर कुठाराघात बताया है। प्रबंधन की इस गैर कानूनी कार्रवाई के विरुद्ध आंदोलन शुरू किए जाने के लिए संगठन की आपात बैठक 9 अगस्त को पालमपुर में की जाएगी। संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार और ऑफिसर्ज संगठन के अध्यक्ष डीसी शर्मा ने कहा कि संघ के महामंत्री की ओर से बैंक में किए जा रहे भ्रष्टाचार को समय-समय पर उजागर किया जा रहा था। बैंक स्टाफ की मांगों को लेकर प्रबंधन के साथ टकराव चल रहा था। जिससे खिन्न होकर संघ के महामंत्री पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाकर बैंक से निलंबित कर दिया। इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक ऑफिसर ऑर्गेनाइजेशन के क्षेत्रीय इकाई के अध्यक्ष बृजमोहन को भी बैंक प्रबंधन ने केवल इसलिए दंडित कर दिया कि उसने बैंक अध्यक्ष को कोविड-19 के रक्षार्थ उपकरण स्टाफ को उपलब्ध करवाने के लिए पत्र लिखा।
विज्ञापन

इस मसले को लेकर संगठन आंदोलन के अलावा कानूनी कार्रवाई भी करेगा। बैंक अधिकारियों पर गलत ऋण वितरण का दबाव बनाया जा रहा है और जो अधिकारी बैंक प्रबंधन के दबाव में नहीं झुक रहे हैं उन्हें दुर्गम स्थानों में ट्रांसफर और झूठे केस बनाकर उत्पीड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें