फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: संधोल ने जीती शहीद विजय मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता

Fri, 17 Jan 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
शहीद विजय कुमार मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मुख्यातिथि विजेता टीम को पुरस्कार व ट्रॉफी देक - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। भुक्कड़ पंचायत में हुई दो दिवसीय शहीद विजय कुमार मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता में मंडी जिला की संधोल टीम विजेता और मेजबान भुक्कड़ की टीम उपविजेता बनी है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच भुक्कड़ और समीरपुर की टीम के बीच खेला गया। इसमें भुक्कड़ की टीम ने समीरपुर को 2-1 के अंतर से पराजित करके फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में मंडी जिला की संधोल की टीम और महल की टीम में कांटेदार टक्कर हुई। इसमें संधोल की टीम ने महल को 2-1 के अंतर से पराजित किया।
वहीं, फाइनल मुकाबले में संधोल के खिलाड़ियों ने पूरे तालमेल के साथ खेलते हुए मेजबान भुक्कड़ को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता को अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में भुक्कड़ पंचायत के प्रधान किशोर चंद बतौर मुख्यातिथि रहे। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से जहां युवा वर्ग शारीरिक व मानसिक तौर पर मजबूत होगा, वहीं खेल भावना भी पैदा होगी। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सराहना की और 1100 रुपये अपनी ओर से दिए।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में 22 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि किशोर चंद ने विजेता संधोल टीम को 7100 रुपये और उपविजेता टीम भुक्कड़ को 5100 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में अमित कुमार संधोल और सर्वश्रेष्ठ लिबरों के रूप में सुमित बंटी को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



कैप्शन



शहीद विजय कुमार मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता में मुख्यातिथि विजेता टीम को पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित करते। स्रोत : विजेता टीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें