फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बैडमिंटन में संचित और गौरी ने जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
संत पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेल स्पर्धाओं में भाग लेने वाले छात्र(स्रोत: संवाद)
विज्ञापन
हमीरपुर। संत पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता करवाई गई। इसका शुभारंभ मुख्यातिथि एएसआई विनय कुमार (गलोड़), होमगार्ड छविंद्र सिंह बनियाल और प्रधानाचार्य यशपाल राणा की ओर से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्यातिथि विनय कुमार ने विद्यार्थियों को नशे से बचने के लिए जागरूक किया। इसके बाद प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
विज्ञापन


विद्यालय में रेस, बैडमिंटन, खो-खो, वॉलीबाल, शॉटपुट आदि स्पर्धाएं करवाई गईं और सभी छात्रों ने खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा को उजागर किया। इस दौरान चेस के सीनियर विंग बॉय में अस्मित कक्षा बारहवीं और छात्रा वर्ग में प्रांजल कक्षा बारहवीं प्रथम रहे। बैडमिंटन के छात्र वर्ग में संचित कक्षा जमा दो और छात्रा वर्ग में नौवीं कक्षा की गौरी ने गोल्ड मेडल हासिल किए। वहीं, छात्राओं के शाॅट पुट मुकाबले में अवनी ने गोल्ड और दिशा ने सिल्वर जबकि नरगिस ने कांस्य पदक जीता। शॉटपुट लड़कों के मुकाबलेे में अस्मित प्रथम, निशांत दूसरे और प्रिंस तृतीय स्थान पर रहे। अंत में विजेता प्रतिभागियों को एएसआई विनय कुमार ने पुरस्कृत किया। साथ में विजेता बच्चों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें