फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अणु से भरे भुने चने और लोकल दूध के सैंपल फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते अणु कस्बा से भरे गए भुने हुए चने और लोकल दूध के सैंपल फेल हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने अगस्त माह में सैंपल अणु की एक दुकान व लोकल दूध विक्रेता से भरे थे। चने के पैकेट पर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया का लाइसेंस नंबर नहीं था और न ही उसमें वेज और नॉन वेज वर्ग अंकित था। इसके चलते विभाग ने चने का सैंपल भरा था, जो इन्हीं कारणों के चलते जांच में फेल हो गया है। वहीं लोकल दूध में शर्करा पाए जाने के साथ-साथ प्रोटीन भी कम पाया गया है। इसके चलते दूध मानकों पर खरा नहीं उतरा है।
विज्ञापन

बता दें के चने का सैंपल बीते दस अगस्त को और दूध का सैंपल 12 अगस्त को अणु से भरा गया था। अब विभाग इन विक्रेताओं को नोटिस जारी करेगा। इसके बाद इन पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। मामला कोर्ट में भी पहुंचेगा। वहीं त्योहारी सीजन में अब विभाग के निरीक्षण बढ़ गए हैं और विभागीय टीमें आए दिन जिलाभर की खाद्य पदार्थ विक्रेता दुकानों पर निरीक्षण कर रही हैं। इस कड़ी में आजकल मिठाइयों के सैंपल ज्यादातर भरे जा रहे हैं। वहीं दुकानों में सफाई व मिठाइयों में रंग इत्यादि की मिलावट न करने के निर्देश विभाग दुकानदारों को दे रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मधुबाला ने कहा कि अगस्त माह में भरे गए भुने हुए चने और लोकल दूध के सैंपल की रिपोर्ट आई है। ये दोनों सैंपल फेल हो गए हैं। आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें