गारली स्कूल में आयोजित जोनल स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता रही टीमों को सम्मानित करते हुए मुख्
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गारली में बुधवार को जोनल स्तरीय खेलों का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-17 वर्ग की प्रतियोगिताओं में खंड बिझड़ी, भोरंज और टौणी देवी के कुल 24 विद्यालयों के करीब 220 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। समारोह के मुख्यातिथि सेवानिवृत्त संस्कृत अध्यापक मोहिंद्र कुमार रहे।
प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबाल में उच्च पाठशाला समीरपुर ने लिटिल एंजल टौणीदेवी को सीधे मुकाबले में पराजित किया। कबड्डी के फाइनल मुकाबले में राजकीय उच्च पाठशाला गुलेला ने नाहलवीं को 26-24 से पराजित किया। बैडमिंटन में राजकीय उच्च पाठशाला चकमोह ने बीबीएन उच्च पाठशाला चकमोह को सीधे मुकाबले में पराजित किया। खेल समन्वयक कमलजीत राणा ने प्रधानाचार्य संजय धीमान और स्टाफ को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं में