करोट पंचायत में तेंदुए को पकडऩे के लिए पिंजरा लगाते हुए।(स्रोत : संवाद)
सुजानपुर (हमीरपुर) ग्राम पंचायत करोट में तेंदुए की चहलकदमी यहां ग्रामीणों को डरा रही है। पंचायत में तेंदुए को अकसर देखा जा रहा है। ग्रामीणों की मानें तो तेंदुए का पूरा परिवार गांव में घूम रहा है, जिनकी संख्या तीन है। इसको लेकर पंचायत प्रधान को सूचित किया है। पंचायत प्रधान ने वन विभाग से आग्रह करके लोगों को सुरक्षित करने के लिए चिन्हित स्थान पर पिंजरा लगाने की मांग की है।
बुधवार को विभागीय टीम ने पंचायत में पहुंचकर जहां तेंदुआ विचरण करता हुआ दिखाई दिया है, वहां पर पिंजरा लगा दिया है। पंचायत प्रधान समस्या देवी ने कहा कि बताया कि करोट पंचायत में बीते सप्ताह से तेंदुआ पूरे परिवार के साथ संख्या तीन अलग-अलग गांव में घूमता हुआ दिखाई पड़ा है।
लोगों ने इसके फोटो तक खींचे हैं। अभी तक तेंदुए ने किसी भी परिवार को नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन सुरक्षा के एहतियातन इन्हें पकड़ना जरूरी है ताकि लोग सुरक्षित रहें। उन्होंने बताया कि पंचायत के गांव बड्ढेई करोट और चौधरी बस्ती में इन्हें देखा गया है।