यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण करने वाला लझयाणी गांव का विशाल।
- फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। नेशन टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित ऑल इंडिया यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा को भोरंज के लझयाणी गांव निवासी विशाल शर्मा ने मैनेजमेंट विषय में उत्तीर्ण कर लिया है। मैनेजमेंट विषय में 22422 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया। जिसमें से 0.68 फीसदी अभ्यर्थियों ने ही जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की है।
इनमें लझयाणी के विशाल शर्मा भी एक हैं। शर्मा आगे पीएचडी करेंगे। उन्हें जेआरएफ उत्तीर्ण करने पर यूजीसी की ओर से फेलोशिप भी प्रदान की जाएगी। विशाल शर्मा की माता अंजना कुमारी गृहिणी हैं और गोधन की सेवा करती हैं। जबकि, पिता सुरेश कुमार सहकारी उपभोक्ता भंडार लझयाणी में सेल्समैन के तौर पर कार्यरत हैं। विशाल शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।