नई दिल्ली में शिवाजी स्टेडियम में भाग लेने पहुंची सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा की टीम जीत के बाद
सुजानपुर हमीरपुर। नई दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में चल रहे 42वें सब जूनियर हॉकी टूर्नामेट के पहले दिन सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत के साथ शुरुआत की है। पहले दिन सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा ने अपने पहले पूल ए मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडला (मध्यप्रदेश) को 4-0 से पराजित किया। मैच की शुरुआत से ही सैनिक स्कूल के छात्रों ने बेहतरीन टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम को पछाड़ दिया। जीत पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ग्रुप कैप्टन रचना जोशी, उपप्रधानाचार्य कमांडर अक्षय कुमार साहू, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल राजेन्द्र सिंह तथा समस्त शिक्षक वर्ग ने टीम को बधाई दी। संवाद